



व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लीलता और अभद्र भाषा का मामला, IT एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग।
आपत्तिजनक फोटो-वीडियो और गाली-गलौज से भरे संदेशों ने बढ़ाई चिंता, आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांगसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर अश्लील सामग्री प्रसारित करने और अभद्र भाषा का उपयोग करने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि कुछ लोग अनावश्यक रूप से संवेदनशील प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो साझा कर अश्लीलता फैला रहे हैं, जिससे सामाजिक वातावरण दूषित हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप में न केवल अश्लील सामग्री साझा की जा रही है, बल्कि सदस्यों के बीच आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का भी खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है।
चैट में गाली-गलौज और क्षेत्रीय टिप्पणी जैसे संदेश सामने आए हैं, जो सामाजिक मर्यादा के खिलाफ हैं।इस मामले में कुछ मोबाइल नंबरों से जुड़े व्यक्तियों पर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें रितिक और सुनील नाम सामने आए हैं।
इनके अलावा अन्य लोगों की भी संलिप्तता बताई जा रही है।स्थानीय लोगों और जागरूक नागरिकों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कानूनन अपराध है और अश्लील सामग्री साझा करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि ऐसे लोगों पर IT act की धाराओं के अनुसार ठोस कार्रवाई होनी चाहिए ।
Mp जनक्रांति न्यूज़ सागर से
सोनू प्रजापति की रिपोर्ट