मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

देवरी में मुक्ति धाम सौंदर्यीकरण पर बुलडोजर कार्रवाई: नगरपालिका अध्यक्ष पति अल्केश जैन ने कलेक्टर को लिखा पत्र, प्रशासन की चयनात्मक सजगता पर उठे तीखे सवाल ।

On: April 5, 2026 9:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---

देवरी में मुक्ति धाम सौंदर्यीकरण पर बुलडोजर कार्रवाई: नगरपालिका अध्यक्ष पति अल्केश जैन ने कलेक्टर को लिखा पत्र, प्रशासन की चयनात्मक सजगता पर उठे तीखे सवाल ।

देवरी। (सागर), 05 अप्रैल 2026: देवरी

नगरपालिका अध्यक्ष पति अल्केश जैन ने कलेक्टर महोदय को पत्र लिखकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी देवरी को 02 अप्रैल 2026 को संबोधित पत्र का हवाला देते हुए मुक्ति धाम में जनसहयोग से किए जा रहे निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य पर हुई बुलडोजर कार्रवाई पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। पत्र में प्रशासन से मार्गदर्शन मांगा गया है।

पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 02/04/2026 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी देवरी को संबोधित पत्र में देवरी नगरपालिका अध्यक्ष पति अल्केश जैन एवं प्रमुख नागरिकों द्वारा मुक्ति धामों में सीमेंट वर्क, गार्ड रूम, लकड़ी स्टॉक कक्ष सहित अन्य सुविधाओं के निर्माण के प्रति महान संवेदना व्यक्त करते हुए कार्यवाही की मांग की गई थी।

इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने त्वरित सजगता दिखाते हुए निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त कर दिया।

पत्र में उठाए गए प्रमुख सवाल क्या जन समस्याओं के निवारण के लिए पहल करना गलत है?

बरसात के मौसम में मुक्ति धाम में लकड़ी की समस्या का निवारण करना गलत है?

क्या जो निर्माण कार्य जनता के सहयोग से किया जा रहा था, वह किसी व्यक्तिगत उपयोग के लिए था?

एक शिकायत पर बुलडोजर कार्रवाई क्यों की गई?

क्या मुक्ति धाम का सौंदर्यीकरण करना गलत है?

प्रशासन की चयनात्मक कार्रवाई पर तीखे सवालपत्र और स्थानीय नागरिकों ने कई अन्य मुद्दों पर भी सवाल उठाए हैं:क्या बकाया वसूली में देवरी प्रशासन इतना सजग है कि एक शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हो जाती है?

अगर हां, तो बंधा पुल के पास सब्जी दुकानों के लिए बनाए गए शेड में अब तक दुकानें क्यों नहीं लगाई जा रही?

बस स्टैंड से लेकर माणिकचंद पेट्रोल पंप तक कई बड़े दुकानदार अपनी दुकानों का सामान, नाम बोर्ड और गाड़ियां सड़क पर रखते हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा रही है। इन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

नगरपालिका कार्यालय में अधिकारियों की मनमानी क्यों चल रही है?

हर छोटे-बड़े काम के लिए जनता को महीनों चक्कर क्यों काटने पड़ते हैं?

हर वार्ड में नालियों की सफाई नियमित रूप से क्यों नहीं होती?

सीएमओ बघेल महीनों तक कार्यालय में क्यों नहीं आते?जिम्मेदारी का सीधा सवाल।

पत्र में अंत में पूछा गया है — क्या इस मामले में देवरी प्रशासन सजग नहीं है या फिर यह सिर्फ राजनेताओं के हाथ की कठपुतली बन गया है?जवाब दें — मुख्य नगरपालिका अधिकारी बघेल, एसडीएम मुनबर खान और तहसीलदार प्रीतिरानी चौरसिया। क्या यहां आपकी कोई जिम्मेदारी नहीं बनती?यह पत्र मुक्ति धाम जनभागीदारी समिति के सदस्यों सहित कई प्रमुख नागरिकों द्वारा हस्ताक्षरित है।पृष्ठभूमि।

देवरी के मुक्ति धाम (श्मशान घाट क्षेत्र) में अवैध निर्माण की शिकायत पर हाल में प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की थी। वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक इसे जनहित का कार्य बताते हुए विरोध जता रहे हैं। यह मामला देवरी नगरपालिका में प्रशासनिक कार्रवाइयों की सजगता बनाम चयनात्मकता को लेकर बहस छेड़ रहा है।

Mp जनक्रांति न्यूज़ देवरी सागर से

सोनू प्रजापति की रिपोर्ट

Mob 7582995977

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लीलता और अभद्र भाषा का मामला, IT एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग।

भविष्य से भेंट: CMO गौरव शर्मा ने ताल मे छात्रों को करियर के अवसरों से किया प्रेरित

कांग्रेस का ‘गटर गैस’ प्रदर्शन: खंडवा में कांग्रेस ने गैस संकट को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया।

भ्रष्ट सरपंच-सचिव की रक्षा में अंधा-बहरा बना प्रशासन बेलढाना पंचायत पर जनपद अधिकारियों की मेहरबानी, 300 मीटर सीसी सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट ।

इंदौर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: छत्रीपुरा में युवक को कुचला, मौत; 5 KM पीछा करने के बाद भी आरोपी फरार

बेलढाना में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया सामग्री से बन रही सड़क; सरपंच-सचिव और अधिकारी मौन ।

Leave a Comment